Visit this group Google Groups
Subscribe to Jaigurudevworld-Mathura News
Email:

जयगुरूदेव समाचार
Date : 11-Mar-2010
    महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पास कराने के बाद अब सरकार लेखानुदान, मंहगाई, राजनीतिक पर्टियों में आपसी मतभेद तथा सरकार गिरने से बचाने आदि विषयों पर ध्यान दे रही है। विचार मंथन हो रहा है कि आगे क्या होगा।
‘होगा वही जो मंजूरे खुदा होगा।’
    बाबा जयगुरूदेव जी महाराज आज 11 मार्च 2010 को मथुरा से प्रातः साढ़े आठ बजे अपनी जन्मस्थली खितौरा (जिला इटावा) के लिए प्रस्थान कर गऐ। साथ में लगभग 25 गाड़ियां गईं हैं। वहां मन्दिर निर्माण का कार्य चल रहा है। आगे का कार्यक्रम बाबा जी की मौज पर है।
    बाबा जी ने सत्संगियों से कहा कि समय थोड़ा रह गया है और स्वांसों की पूंजी जहां खत्म हुई कि मकान मालिक जीवात्मा को शरीर से अलग कर देगा। ये शरीर और ये सामान सब यहीं धरा रह जाऐगा, कुछ भी साथ न ले जा सकोगे। तुम्हारे कर्मों को हिसाब होगा फिर फैसला सुना दिया जाऐगा। बुरे कर्मों के लिए तुम्हें नर्कों में भेजकर बड़ी मार लगाऐगा।
    इसलिए थोड़ा मालिक को याद करो, भजन करो जिससे तुम्हें कर्म बन्धन से छुटकारा मिल जाऐ। दोनों आंखों के पीछे बैठी हुई जीवात्मा पर कर्मों की गन्दगी भजन से ही साफ होगी। फिर अन्तर में दिव्य प्रकाश प्रगट हो जाऐगा और आत्मदर्शन होगा फिर परमात्म दर्शन होगा। जिनके हृदय में आग लग जाती है मालिक से मिलने के लिए वे भजन में लग जाते हैं और उनका काम हो जाता है। जिसका दिल-दिमाग, मन, बुद्धि और चित्त पवित्र हो वही उस प्रभु को प्राप्त कर सकता है। मालिक की विशेष दया यह होती है कि जीवात्मा जाग जाये, होश में आ जाये। बनावट की पूजा से भगवान खुश नहीं होता। सच्चा भजन करोगे तो वह खुश हो जाऐगा।
info@jaigurudevworld.org
www.jaigurudevworld.org
© 2008 Jaigurudev Ashram. All Rights Reserved.