Visit this group Google Groups
Subscribe to Jaigurudevworld-Mathura News
Email:

जयगुरूदेव समाचार
Date : 13-Mar-2010
    बाबा जयगुरूदेव जी महाराज खितौरा में हैं, स्वास्थ ठीक है, खुली जगह है और शोर-शराबा नहीं है। बाबा  जी एकान्त में ध्यान की अवस्था में रहते हैं। गांवों से लोगों को दर्शन के लिए आना-जाना लगा रहता है।
    केन्द्रीय गृहमंत्री श्री चिदम्बरम ने कहा है कि फिर से यदि पाकिस्तानी जमीन से संचालित आतंकी हमला हुआ तो इसका तेजी से और निर्णायक जवाब दिया जाऐगा।
    हमारे देश की नियति है कि जब कहीं भी हमला हुआ तो रेड एलर्ट हुआ। खबरें आने लगीं कि सुरक्षा का चाक-चौबन्द इन्तजाम किया गया है। कुछ दिन बाद फिर सब ज्यों का त्यों चलने लगा। फिर कहीं धमाका हुआ तो फिर रेड एलर्ट और कड़ी सुरक्षा का नारा बुलन्द हुआ। अब आए दिन खबरें आती हैं कि ये मन्दिर उड़ा दिया जाऐगा, रेलवे स्टेशन उड़ाया जाऐगा। इस तरह के आतंकी हमलों के समाचार खबरों की सुर्खियों में छाये हुऐ हैं। खबरों में ये भी कहा जाता है कि इतने आतंकी देश में घुस आऐ हैं और आने का प्रयास कर रहे हैं। खबरें ये भी आती हैं कि आतंकियांे ने वहां गोलाबारी की, इतने शहीद हुऐ, कैप्टन नजरबन्द किया गया। आतंकी इमारतों मंे छिपे हुऐ हैं, सेना और मिलकर सामना कर रही है। आऐ दिन की ये घटना किसी बड़े हमले का संकेत देती है। हमारे गृह मंत्री कहते हैं कि ‘‘फिर हमला हुआ तो पाक को देंगे करारा जवाब’’ (अमरउजाला 13 मार्च 2010)। मुझे बंगाल की एक कहावत याद आ गई कि ‘‘अबकी मारबो तो मारबो, अब मारबो तो देखबो।’’
    लगभग 30 वर्ष पहले बाबा जयगुरूदेव जी महाराज ने अपने संदेश में कहा था कि जब देश की जनता जनार्दन महात्माओं के हाथ में आ जाती है तो एक मिनट में देश का नक्शा बदल जाता है। कैसे धर्म नहीं आऐगा ? कैसे अच्छे लोग नहीं आऐंगे ? इतने बड़े काम को कोई रोक नहीं सकता। जो आपके मस्तक में नहीं है वह काम होने जा रहा है। सारे विश्व के लोग भारत की ओर देखकर दांतों तले उंगती दबाऐंगे। विश्व की बड़ी-बड़ी हस्तियां भारत के आगे घुटने टेक देंगी। आपको क्या मालूम है कि ये देवता इसी समृद्धि के लिए प्रसन्न किऐ जा रहे हैं। साबरमती की प्रतिष्ठा होगी। साबरमती का इतिहास बनना चाहिऐ। ये साबरमती आश्रम है। यहीं से गांधी ने अपना काम किया था। उनका काम पूरा होगा। गांधी महात्मा आत्माओं का कल्याण नहीं कर सकते थे, अब आत्माओं का कल्याण होगा। गांधी ये भी नहीं सोच पाऐं होंगे कि अपने जीवन काल में कि उनके राम राज्य के सपने को कत्लअली, झूठअली, घूसअली और सिफारिशअली मिलकर खत्म कर देंगे। अब इन चारों का राज्य समाप्त होगा फिर इनका राज्य आने वाला नहीं है। मैं यह समझता हूं कि भारतवर्ष के भारत के धनीमानी जिन्होंने भारत की जनता की खून-पसीने की कमाई को विदेशों में जमा कर रखा है उसका भी कुछ होगा। अभी तो आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन जब होगा तब विश्वास कीजिऐगा। याद रखिऐगा, लालायित रहिऐगा और इच्छुक रहिऐगा। मेरे मस्तक में ऐसी-ऐसी योजनाऐं हैं जो आपके दिमाग में नहीं हैं। जो मैं योजना बना दूंगा उसे आपको मानना पड़ेगा, लागू करना होगा। आपके सामने पूरे का पूरा नक्शा ऐसा खींचकर रख दूंगा कि एक भी हेर-’फेर नहीं होगा।
info@jaigurudevworld.org
www.jaigurudevworld.org
© 2008 Jaigurudev Ashram. All Rights Reserved.