Visit this group Google Groups
Subscribe to Jaigurudevworld-Mathura News
Email:

अब सौप दिया इस जीवन का

अब सौप दिया इस जीवन का , सब भार तुम्हारे हाथो मै !

हे जीत तुम्हारे हाथो मै , और हार तुम्हारे हाथो मै ,

मेरा निशचय बस एक यही , एक बार तुम्हे पा जाऊ मै !

अर्पण कर दू दुनिया भर का , सब प्यार तुम्हारे हाथो मै !

यदि जग मै रहू तो ऐसे रहू , ज्यो जल मै कमल का फूल रहे !

मम अवगुण दोष समर्पित हो , भगवान तुम्हारे हाथो मै !

यदि मानुस का मुझे जनम मिले , तब इन चरणों का मै भक्त बनू !

इस भक्त की नस नस,रग रग का , हो तार तुम्हारे हाथो मै !

जब जब संसार का केदि बनू , निष्काम भावः से काम करू !

फिर अंत समय मै प्राण तजू , निराकार तुम्हारे हाथो मै !

मुज मै तुज मै बस भेद यही , मै नर हु तुम नारायण हो !

मै हु संसार के हाथो मै , संसार तुम्हारे हाथो मै !

© 2008 Jaigurudev Ashram. All Rights Reserved.