Visit this group Google Groups
Subscribe to Jaigurudevworld-Mathura News
Email:

सतगुरु पार लगाओ मोरी नैया

सतगुरु पार लगाओ मोरी नैया
मैं तो बहि मझदार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

जित जाऊ उत काल सतावे ,
भरम रही हर बार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

में अनजानी तुम सब जानो,
गुरु मेरे अगम अपार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

में दुखयारी तड़प रही हू,
नित तेरे दरबार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

समरथ जान सरन आई,
ये मेरे सरकार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

मुझ अबला की लाज बचाओ,
समरथ दीन दयाल,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

जयगुरुदेव दया के सागर,
सुन लो मोरी पुकार,
लगाओ मोरी नैया सतगुरु पार |

मोहित श्रीवास्तव

© 2008 Jaigurudev Ashram. All Rights Reserved.