Visit this group Google Groups
Subscribe to Jaigurudevworld-Mathura News
Email:

गुरू महिमा है अपार जगत में

गुरू महिमा है अपार जगत में, गुरू महिमा है अपार ।। टेक ।।
गुरू कृपा से कितने तर गये, हो गये भव से पार ।। जगत में .....
पत्थर में भी प्राण पुगाते, जड़ को चेतनवंत बनाते ।
प्रेम दया भंडार ।। जगत में .....
मंद बुद्धि की जड़ता हरते, मूरख को भी ज्ञानी करते ।
जीवन के करतार ।। जगत में .....
भेद भाव हृदय नहीं धरते, ज्ञान दीप से तिमिर को हरते ।
त्ेज पुंज अवतार ।। जगत में .....
सब प्रेमी मिल धूम मचाओ, सतगुरू के गुण प्रेम से गाओ।
गुरू नाम है सार ।। जगत में .....

© 2008 Jaigurudev Ashram. All Rights Reserved.