| Date : 03-Nov-2009 |
| सवाल |
| सवाल-जवाब
सुरेश जी ! आपने पूछा है कि धर्म का राज्य कब होगा ? |
| जवाब |
| समय से सब काम होता है। समय जब आ जाऐगा तब देर नहीं लगेगी। परिवर्तन हो जाऐगा और कोई जान नहीं पाऐगा। रात में कुछ और सुबह कुछ और दृश्य होगा। धार्मिक लोग सत्ता में आऐंगे फिर अच्छा समय आऐगा। इसके पहले बहुत तबाही आऐगी।
परमार्थ का आध्यात्मवाद का रास्ता बताने वाले महात्मा हैं उनकी दया से ही अच्छे लोगों की रक्षा होगी और बुरे लोगों का सफाया हो जाऐगा। सब कुछ कर्मानुसार होगा। जिसके जैसे कर्म होंगे वैसे ही उसको फल मिलेगा। पुण्य कर्मों से आप महात्माओं के पास पहुंच जाते हैं। महात्माओं ने कहा है कि कलुयग के इस प्रथम चरण में पाप बहुत बढ़ गया है अतः महात्माओं की मौज से इसी कलयुग में कुछ समय के लिए सतयुग आ रहा है। फिर धर्म का राज्य हो जाऐगा। ऐसा होने पर सभी लोग ईश्वरवादी हो जाऐंगे और सुखी हो जाऐंगे।
news@jaigurudevworld.org |